Search

 
 
 

पलामू : मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले होंगे सम्मानित

 
Vishrampur/Palamu : मौट्रिक की परीक्षा में विश्रामपुर प्रखण्ड के पंजरी कला पंचायत के आशीष पाठक की दोनों बेटियां स्वेक्षा कुमारी ने 90 प्रतिशत और समीक्षा कुमारी ने 86 प्रतिशत  अंक प्राप्त किया है. इससे गांव में खुशी का माहौल है. दोनों छात्राओं में एक आईएएस और दूसरी एयर फोर्स अधिकारी बनना चाहती है. दोनों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित मामा अजित तिवारी, अवनीश तिवारी, नीतीश कुमार तिवारी और नाना रामचन्द्र तिवारी को दिया है. पंजरी कला पंचायत के मुखिया रम्भा मिश्रा और समाजसेवी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि पंचायत के सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही पंचायत में कम्पटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को हर संम्भव मदत दी जाएगी. मौके पर राकेश सिंह, संजय सिंह, रविन्द्र मिश्रा, पृथ्वी नाथ पांडेय, आशु चौधरी, विककी दुबे मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-making-draupadi-murmu-as-presidents-candidate-is-a-good-initiative-pawan-mahto/">धनबाद:

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाना अच्छी पहल : पवन महतो [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही