Search

 
 
 

पलामू : गोदाम से हजारों क्विंटल अनाज गायब, गोदाम प्रबंधकों पर FIR

 
Palamu: पलामू में गोदाम से हजारों क्विंटल अनाज घोटाला होने का मामला उजागर हुआ है. बीते साल मई-जून में गोदाम से हजारों क्विंटल अनाज गायब किया गया था. मामले उजागर फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी की जांच में हुआ. इस मामले में गोदाम प्रबंधकों के खिलाफ मेदिनीनगर के टाउन थाना में एफआईआर कराई गई है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. सोमवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण एफसीआई गोदाम बंद रहेगी. जिसके कारण पुलिस मंगलवार को गोदाम की जांच करेगी. जानकारी के अनुसार गोदाम प्रबंधक अनुज कुमार, रोबिन गुड़िया और अश्विनी कुमार सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420, 34 के तहत एफआईआर की गई है. इस संबंध में टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है. आरोपी गोदाम प्रबंधक अनुज कुमार गढ़वा के भवनाथपुर, रोबिन गुड़िया रांची और अश्विनी कुमार सिंह रांची के नामकुम का रहने वाले बताया जा रहा है. पुलिस जल्द ही सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी. पुलिस के अनुसार मेदिनीनगर फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की एक टीम ने भारतीय खाद निगम के पलामू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का 17 जून 2022 से सात अगस्त 2022 तक निरीक्षण किया था. इस दौरान एफसीआई की टीम ने विभिन्न गोदामों में अनाज के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया था. सत्यापन के बाद यह पाया गया कि गोदाम से 1481 क्विंटल चावल और 255 क्विंटल गेहूं गायब है. पूरे मामले में एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक शतानीक ने रविवार को मेदिनीनगर टाउन थाना में आवेदन देकर गोदाम प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर करायी है. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/double-headache-for-jmm/">झामुमो

को डबल हेडेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही