Search

पलामूः पंचमुखी हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से हजारों की चोरी

Medininagar : सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर दान पेटी से हजारों रुपये उड़ा लिए.
 
Medininagar : सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर दान पेटी से हजारों रुपये उड़ा लिए.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई. जब लोग मंदिर खोलने पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा पाया गया. वहीं दान पेटी मंदिर से कुछ दूरी पर फेंकी हुई मिली.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दान पेटी को कई महीनों बाद जरूरत के अनुसार खोला जाता था. दान पेटी में करीब 50 हजार रुपये होने का अनुमान है. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. वहीं चोरी की इस घटना को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही