Search

पलामूः हुसैनाबाद में मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Medininagar: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनके नाम रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू, शुभम केशरी व अमन कुमार चौरसिया है. इनके एक सहयोगी अब भी फरार हैं.
 
पलामू के हुसैनाबाद के मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार.

Medininagar: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनके नाम रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू, शुभम केशरी व अमन कुमार चौरसिया है. इनके एक सहयोगी अब भी फरार हैं.

जानकारी के अनुसार व्यवसायी ने रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस आयकूब के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पता चला कि रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपी रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह है. उसकी उम्र 24 वर्ष है औऱ वह हैदरनगर के शोबा का रहने वाला है. 

रंगदारी मांगने के दौरान पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने चोरी के मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था. जांच में यह भी पता चला कि शिवशंकर के साथी शुभम केशरी (20 वर्ष) और अमन कुमार चौरसिया (19 वर्ष) हैं. दोनों हुसैनाबाद के जपला के मकबरा रोड के रहने वाले हैं. दोनों पहले भी मोबाइल चोरी किया करते थे. उन्हीं दोनों द्वारा शिवशंकर को चोरी का मोबाइल उपलब्ध कराया जाता था, जिसका इस्तेमाल वह रंगदारी मांगने के लिए करता था.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर उनके घरों से रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. घटना में शामिल एक अन्य आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार मेहता की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. प्रिंस हैदरनगर थाना क्षेत्र के लोहरपुरा का रहने वाला है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही