Search

 
 
 

पलामू : डॉक्टर अपहरण कांड में तीन गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

 
Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद से अपहृत डॉक्टर रहमान खान को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस कांड में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार हैं. गिरफ्तार अभय कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह और चंदन कुमार सिंह डॉ. फिरोज खान उर्फ़ रहमान खान अपहरण कांड के मुख्य अभियुक्त हैं. पुलिस ने डॉ. फिरोज खान को डाल्टनगंज से बरामद किया है. एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से 26 फरवरी को डॉ. फिरोज खान को उनके क्लीनिक से इलाज के नाम पर आये अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. अपहरण के बाद आरोपियों ने 2 करोड़ फिरौती की मांग की थी. पुलिस ने इस कांड को गंभीरता से लिया. हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश महतो के नेतृत्व में टीम गठित कर टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने मिले क्लू के आधार पर डाल्टनगंज से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से एक अपाची बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त किया है. पुलिस की पूछताछ में तीनों ने कई राज उगले हैं. साथ ही कांड में शामिल अन्य अपराधियों के नाम भी बताये हैं. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. एसपी रिष्मा रमेशन ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि मकान भाड़ा पर देने से पहले किरायेदार का आधारकार्ड संबंधित थाना से सत्यापित कराएं, उसके बाद ही मकान किराये पर दें. बता दें कि पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव से सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक डॉ. रहमान का अपहरण कर लिया था. घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने रोड को भी जाम किया था. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/criminals-ran-away-after-snatching-rs-1-5-lakh-from-the-market-in-broad-daylight-in-medininagar/">मेदिनीनगर

में दिनदहाड़े बीच बाजार डेढ़ लाख रुपए छीनकर भागे अपराधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही