Search

 
 
 

पलामू : मंगलवार को तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 
बसपा से कामेश्वर बैठा, भाकपा से अभय कुमार व वृंदा राम शामिल है Medininagar: पलामू लोकसभा सीट से नामांकन को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है. पांचवें दिन मंगलवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. मंगलवार को नामांकन करने वालों में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अभय कुमार भुइयां व पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के वृंदा राम शामिल हैं. इन्हें मिलाकर अब तक कुल चार प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं. नामांकन के चौथे दिन सोमवार को लोकहित अधिकार पार्टी के सनन कुमार ने पलामू लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था. नामांकन को लेकर कचहरी परिसर क्षेत्र में काफी भीड़ देखी गई. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी तैनात दिखे. सबसे ज्यादा भीड़ नामांकन करने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कामेश्वर बैठा के साथ देखी गई. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-15-day-chaiti-navratri-concluded-devotees-arrived-in-large-numbers/">पलामू

: 15 दिवसीय चैती नवरात्र संपन्न, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

अबतक 10 नामांकन पत्र बिक चुका है

पलामू लोकसभा सीट से मंगलवार को एक नामांकन पत्र बिका है. बहुजन मुक्ति पार्टी के रामवचन राम ने नामांकन पत्र खरीदा है. अब तक 10 नामांकन पत्र बिका है. नामांकन पत्र खरीदने वालों में भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदयाल राम, राष्ट्रीय जनता दल की ममता भुइयां, सीपीआई के अभय भुइयां, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के वृंदा राम और पीके सत्येंद्र कुमार पासवान शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-लोग">https://lagatar.in/people-are-eager-to-make-modi-the-prime-minister-manish-jaiswal/">लोग

मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को आतुर : मनीष जायसवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही