Search

 
 
 

पलामूः तीन हजार के लिए तीन दोस्तों ने की थी सुनेश्वर की हत्या, गिरफ्तार

 
Panki (palamu): पलामू की पांकी पुलिस ने सुनेश्वर यादव की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सुनेश्वर यादव पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पिंड्रा गांव का रहने वाला था. गत दो जून को पुलिस ने बरदाग के जंगल में उसका शव बरामद किया था. बाद में शव की शिनाख्त सुनेश्वर यादव के रुप में हुई थी. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जब सुनेश्वर के परिजनों से जानकारी ली, तो पता चला कि वह 30 मई से लापता था. वह अपने दोस्त सोनू कुमार, मुकेश कुमार व कुलदीप उरांव के साथ निकला था. जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान तीनों ने पुलिस को बताया कि सोनू कुमार ने चार माह पहले सुनेश्वर यादव के तीन हजार रुपये लिए थे. मोटरसाइकिल का किस्त भरने के लिए उसने रूपये लिए थे. जब सुनेश्वर ने पैसे की वापसी के लिए तकादा करना शुरु किया तो सोनू ने पहले तो टाल-मटौल किया. फिर हत्या की योजना बना डाली. पुलिस ने बताया कि योजना के मुताबिक सोनू ने हत्या में अपने दोस्त कुलपीद और मुकेश की मदद ली. पार्टी को नाम पर सुनेश्वर को बरदाग जंगल में बुलाया और वहां पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी. तीनों के इस बयान के बाद पुलिस ने सबी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही