Search

 
 
 

पलामू : तीन अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

 
Hariharganj Hussainabad, Palamu: लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने कमर कस रखी है. छापेमारी अभियान चलाकर अवैध कामों को रोका जा रहा है. इसी क्रम में हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलहिया पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र के तरहटी में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया. हरिहरगंज पुलिस ने सोमवार को शराब की तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. तीन क्विंटल जावा महुआ और 50 लीटर महुआ से निर्मित शराब जब्त की गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि कारोबारी के बारे में जानकारी ली जा रही है. अभियान में एसआइ सोनू गुप्ता, नंदलाल साहनी, एएसआई संजय सिंह के साथ सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-hec-employees-will-get-one-and-a-half-months-salary-agreement-reached/">रांची

: एचईसी कर्मियों को डेढ़ माह का मिलेगा वेतन, बनी सहमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही