Search

 
 
 

पलामू : लेवी और आगजनी मामले में तीन नक्सली गिरफ्तार, देसी कट्टा और पर्चा बरामद

 
Palamu :  बीते 16 जून को लेवी को लेकर पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के खूंटिसोत नदी के किनारे पुल निर्माण में लगे एक ट्रैक्टर और बाइक में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. पलामू पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है और तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में टीएसपीसी नक्सली एरिया कमांडर शंभु सिंह, सक्रिय सदस्य मिथलेश यादव और सतेंद्र सिंह शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देसी कट्टा और संगठन का पर्चा भी बरामद किया है. (पढ़ें, जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/crisis-on-the-existence-of-jagannathpur-fair/">जगन्नाथपुर

मेले में वसूली से दुकानदार परेशान, बोले- ऐसा रहा हाल तो अगले साल नहीं लगायेंगे दुकान)

सबजोनल कमांडर निशांत और रवि रंजन के नेतृत्व में करते हैं लेवी वसूली और आगजनी

एएसपी सह एसडीपीओ आइपीएस ऋषभ गर्ग ने कहा कि छिन्मस्तिका कंपनी द्वारा पूल निर्माण का कार्य कराया जा रहा था. इसी काम को बंद करवाने और लेवी की मांग गिरफ्तार नक्सलियों ने की थी. लेवी नहीं मिलने पर नक्सलियों ने ट्रैक्टर और मोटर साइकिल में आगजनी की थी. साथ ही वहां पर कार्यरत मजदूर को भी कमरे में बंद कर दिया था. पुलिस ने खुलासा किया कि गिरफ्तार नक्सली वर्तमान में सबजोनल कमांडर निशांत और रवि रंजन के नेतृत्व में लेवी वसूलने और आगजनी की घटना को अंजाम देते हैं. वहीं एसडीपीओं सुरजीत कुमार और थाना प्रभारी शशि रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई कर घटना में सभी संलिप्त नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-national-hockey-player-and-sub-inspector-makdali-herenj-passes-away/">पूर्व

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और सब इंस्पेक्टर मकदली हेरेंज का निधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही