Search

 
 
 

पलामू : सिलिंडर में लगी आग बुझाने के दौरान तीन लोग झुलसे

 
Patan (Palamu) : पाटन प्रखंड के सुठा पंचायत के विशुनपुरा गांव में बीती रात 9 बजे अभय गिरी के घर में गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से आग लग गई. सिलिंडर में लगे आग को बुझाने के दौरान तीन लोग झुलसकर घायल हो गये. आग से झुलसने वालों में गौरी शंकर गिरी 55 वर्ष, अभय गिरी 54 वर्ष और गोरखनाथ भारती 65 वर्ष शामिल हैं. गौरीशंकर गिरी और अभय गिरी पाटन के विशुनपुरा गांव के रहनेवाले हैं. जबकि 65 वर्षीय गोरखनाथ भारती गढ़वा के मझिआंव प्रखंड के गरदाहा मठिया गांव के रहनेवाले हैं. वह अभय गिरी के बड़े बहनोई हैं. घटना के बाद आनन-फानन में तीनों का इलाज के लिए किशनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है. घायल अभय गिरी ने बताया कि भगवान की कृपा से तीनों बच गये. अभय गिरी लोईगा यूएमएस के प्रधानाध्यापक हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-10-year-old-preeti-missing-for-five-days-still-no-trace/">लातेहार

: पांच दिनों से लापता 10 साल की बच्ची का अब तक कोई पता नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही