Search

पलामू : देसी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Palamu: पंडवा थाना क्षेत्र के चिल्ही गांव से पुलिस ने देसी कट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सचिन कुमार मेहता की बहन निर्मला देवी की शादी चिल्हि गांव निवासी सुरेन मेहता के यहां हुआ है. सचिन की बहन निर्मला देवी ने भाई को फोन कर ससुराल वालों पर डांट डपट और मारपीट की जानकारी दी थी. निर्मला के भाई सचिव कुमार मेहता और दशरथ कुमार मेहता दोनों पाटन थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी जबकि चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी रोहित कुमार पांडे तीनों देसी कट्टा के साथ सुरेन मेहता को मारने आये थे. पुलिस ने जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की. तीनों युवकों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है. मौके पर पंडवा थाना के अवर निरीक्षक विकी कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पांकी">https://lagatar.in/panki-police-conducted-flag-march-before-ram-navami-procession/">पांकी

: रामनवमी जुलूस से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp