Search

 
 
 

पलामूः गहना साफ करने का झांसा देकर महिला से लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए ठग

हर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार युवकों की तलाश में जुट गई है.
 

Medininagar : मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र में ठगों ने महिला गहना साफ करने का झांसा देकर उसके गहने लेकर फरार हो गए. घटना सुदना रोड नंबर 10 की है. दो ठगों ने स्थानीय निवासी नवीन सिंह की पत्नी सुनीता सिंह से करीब  6 लाख रुपए के गहनों की  ठगी की है. दोनों ठगों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. इस बाबत महिला ने शहर थाने में  लिखित शिकायत की है.

महिला ने बताया कि  शाम को बाइक से दो युवक आए. युवकों ने खुद को किसी कंपनी कर्मचारी बता कर महिला को मुफ्त में गहने साफ करने की बात कह उसे झांसे में लिया. युवकों ने पहले महिला की अंगूठी साफ की और उसे नई जैसी चमकदार कर लौटा दी. इसके बाद महिला ने युवकों को सोने की चेन भी साफ करने के लिए दिया.

युवकों ने एक मग में पाउडर व पानी डालकर चेन को उसमें डाल दिया. महिला को मग से कुछ देर बाद गहना निकाल कर देखने की सलाह देकर दोनों चलते बने. जब मग की जांच की गई तो उसमें सोने की चैन नहीं मिली. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार युवकों की तलाश में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही