Search

 
 
 

पलामू : एक दर्जन ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान, 260 रेलयात्री धराये

 
डालटनगंज से गड़वा रोड के बीच चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान Palamu : धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डालटनगंज स्टेशन से गड़वा रोड रेलवे स्टेशन के बीच 12 लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूंज, पलामू एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में अभियान चला. 260 बेटिकट रेल यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया. पकड़े गए यात्रियों से 1 लाख 34 हजार 475 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया. सीआईटी बीएम पांडेय ने बताया कि लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. लोग जागरूक भी हो रहे है. ज्यादातर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है. आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार की रातभर लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई. विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव, के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/working-style-of-palamu-police-is-corrupt-increase-in-criminal-incidents-shatrughan/">पलामू

पुलिस की कार्यशैली भ्रष्ट, आपराधिक घटनाओं में वृद्धि : शत्रुघ्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही