Search

पलामू : एक्सप्रेस ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, 196 बेटिकट रेलयात्री धराये

 डालटनगंज से नगर उटारी रेलवे स्टेशनों के बीच चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान Palamu :  धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन से नगर उटारी के बीच लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपुंज, पलामू एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिविशेष टिकट चेकिंग चलाया गया. सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में अभियान चला. इस दौरान 196 बेटिकट यात्रियों को यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया. पकड़े गए यात्रियों से 1 लाख 31 हजार 920 रुपये बतौर जुर्माना वसूले गये. सीआईटी बीएम पांडेय ने बताया कि लगातार अभियान चलाया जा रहा है. लोग जागरूक भी हो रहे है. ज्यादातर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है. आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार को रातभर लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई. जिससे इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी. विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ याद, के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-annadhivas-faladhivas-vastradhivas-rituals-completed-in-baba-barfani-mahadev-shiva-temple-2/">आदित्यपुर:

बाबा बर्फानी महादेव शिव मंदिर में अन्नाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास अनुष्ठान संपन्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//