Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू टाइगर रिजर्व के 50 साल पूरे, स्कूली बच्चे पेंटिंग बनाकर वन्य जीवों के संरक्षण की कर रहे अपील

Latehar : पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के 50 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पीटीआर प्रबंधन के द्वारा परियोजना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन कर वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्हें वन एवं वन्य जीवों के लाभों से अवगत कराया जा रहा है. स्कूली छात्रों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी पीटीआर क्षेत्र में पाये जाने वाले पेड़ पौधे व वन्य जीवों के चित्र बना कर लोगों से वन व वन्य जीवों के संरक्षण की अपील कर रहे हैं. बुधवार को चौथे दिन भी विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रेंजर शंकर पासवान ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी बड़े ही उत्साह से भाग ले रहे हैं. नौ अप्रैल को आयोजित समापन कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में रेंजर शंकर पासवान के अलावा प्रभारी वनपाल संतोष सिंह, संदीप कुमार, देवेंद्र कुमार देव, देवपाल भगत, दीपक मिश्रा व निरंजन कुमार समेत कई वन कर्मी अपना योगदान दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-former-mla-mamta-devi-gets-bail-from-hc-in-gola-case-clear-way-to-come-out-of-jail/">BIG

BREAKING :पूर्व MLA ममता देवी को गोला केस में HC से मिली बेल, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही