Search

 
 
 

पलामूः मेदिनीनगर में मेयर पद पर कड़ी टक्कर, नम्रता त्रिपाठी आगे

शुरुआती रुझानों में नम्रता त्रिपाठी बढ़त बनाए हुए हैं. नम्रता त्रिपाठी को अब तक 5217 मत मिले हैं. वहीं, अरुणा शंकर को 3540 मत प्राप्त हुए हैं. पूनम सिंह को 3180 मत मिले हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है.
 

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम मेयर चुनाव की मतगणना जारी है. जीएलए कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना चल रही है. पहले चरण की गिनती के बाद तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है. शुरुआती रुझानों में नम्रता त्रिपाठी बढ़त बनाए हुए हैं. नम्रता त्रिपाठी को अब तक 5217 मत मिले हैं. वहीं, अरुणा शंकर को 3540 मत प्राप्त हुए हैं. पूनम सिंह को 3180 मत मिले हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है.

 

अन्य प्रत्याशियों में आईसा सिंह को 1230 मत, रिंकू सिंह को 684, मीना गुप्ता को 292, जयश्री गुप्ता को 163, मेथा श्रीराम कुमार सिंह को 159, श्वेता विकाश कुमारी को 151, जानकी देवी को 138 व शीला कुमारी को 302 मत प्राप्त हुए हैं.

 

मिली जानाकारी के अनुसार अब तक कुल 15056 मतों की गणना की गई है. 1321 मत रद्द किए गए हैं. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही आधिकारिक परिणाम घोषित किया जाएगा. फिलहाल पहले चरण की गिनती में नम्रता त्रिपाठी बढ़त पर हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही