टीपीसी दस्ते के सदस्य जितेंद्र के साथ जख्मी लोगों का पुराना विवाद रहा है Palamu : पलामू से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव में सोमवार की देर रात टीपीसी उग्रवादियों ने आपसी रंजिश में ग्रामीणों की पिटाई की है. इस मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हुए हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया. इसके बाद सभी गांव लौट गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना की पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है.
पलामू : आपसी रंजिश में टीपीसी उग्रवादियों ने ग्रामीणों को पीटा
Last Updated: May 21, 2024 12:00 AM (IST)