Search

 
 
 

पलामू : ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, दंपती घायल, चालक फरार

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहरसिमि गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच  जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Palamu :  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहरसिमि गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच  जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर शमीम ईंट भट्ठा का है, जिसका वाहन संख्या JH03AB 3873 है. 

 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तुरंत एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. हादसे में घायल पति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. जबकि पत्नी के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका है.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही