Search

 
 
 

पलामू : प्रशिक्षु IPS व DSP ने इंटर चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

 
लोकसभा चुनाव की तैयारियों और निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये Sanjeet yadav Palamu :  पलामू डीसी व एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस गौरव गोस्वामी, प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव और प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने इंटर स्टेट चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान तीनों अधिकारियों ने नौडीहा इंटर स्टेट चेक पोस्ट, हरीहरगंज इंटर स्टेट चेक पोस्ट, पिपरा चेक पोस्ट हुसैनाबाद चेक पोस्ट सहित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले के चेक पोस्ट का जायजा  लिया. निरीक्षण के दौरान कई वाहनों की डिक्की, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजातों की भी जांच की गयी.  प्रशिक्षु आईपीएस ने सभी थानेदारों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग को प्रारंभ करने की बात कही. मौके पर हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा दास, हुसैनाबाद थाना प्रभारी समीर तिर्की, नौडीहा थाना प्रभारी अमन सिंह, एसआई रंजीत यादव, एएसआई संजय यादव व अन्य पुलिस जवान  मौजूद रहे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही