Palamu: पलामू जिला के डीआरडीए सभागार में जिले के सभी आधार ऑपरेटरों को ट्रेनिंग दी गयी. उप विकास आयुक्त रवि आनंद के निर्देश पर सभी को आधार से संबंधित नवीन पंजीयन, सुधार से संबंधित जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में यूआईडीएआई के डीपीओ उदय प्रताप सिंह ने सभी ऑपरेटरों को ठीक तरह से फॉर्म भरने, अपलोड करने, बायोमेट्रिक आदि से संबंधित तमाम टेक्निकल पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आधार एक जरूरी सेवा है. ऐसे में आप सभी यह ध्यान दें कि आप लोगों की ओर से कोई कमी न रहे. इसके अलावा उन्होंने यूआईडीएआई की ओर से 18 साल से उपर सभी नागरिकों का नए आधार पंजीकरण कर नई व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. मौके पर विभिन्न प्रखंडों के आधार ऑपरेटरों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seraikela-courts-asis-son-secured-216th-rank-in-upsc/">आदित्यपुर
: सरायकेला कोर्ट के एएसआई के पुत्र ने यूपीएससी में 216वां स्थान प्राप्त किया [wpse_comments_template]
पलामू: आधार ऑपरेटरों को समाहरणालय में दी गई ट्रेनिंग
Leave a Comment