Search

 
 
 

पलामू : आधार ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

 
Palamau  :  जिले में प्रखंड आधार ऑपरेटरों के द्वारा नवीन पंजीयन, सुधार का कार्य लगातार किया जा रहा है लेकिन विगत कुछ दिनों में देखा गया है कि जिले के हितग्राहियों के आधार पंजीयन, सुधार की प्रक्रिया उपरांत आवेदन निरस्त होते जा रहे हैं. इसी के मद्देनजर उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में जिले के सभी प्रखंड आधार ऑपरेटरों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यूडीआईडी के डीपीओ उदय प्रताप सिंह द्वारा सभी ऑपरेटरों को विस्तार पूर्वक ट्रेनिंग दी गयी. उन्होंने सभी ऑपरेटरों को ठीक तरीके से फॉर्म भरने, उसको अपलोड करने, बायोमेट्रिक से संबंधित तमाम टेक्निकल पहलुओं के बारे में अवगत कराया. उन्होंने सभी ऑपरेटरों से कम से कम रिजेक्शन को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि आधार एक जरूरी सेवा है, ऐसे में आप सभी यह सुनिश्चित करें कि आप की ओर से कोई भी त्रुटि ना रहे. उन्होंने यूडीआईडी के सभी दिशानिर्देशों का दृढ़ता से अनुपालन करते हुए सभी योग्य व्यक्तियों का आधार बनाने की बात कही. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-at-sakchi-mahalaxmi-dadi-mandir-on-1st-november/">जमशेदपुर

: साकची महालक्ष्मी दादी मंदिर में रक्तदान शिविर 1 नवम्बर को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही