Search

 
 
 

पलामू : लोकसभा चुनाव को लेकर एफएसटी-एसएसटी का प्रशिक्षण, सजग रहने का निर्देश

 
Palamu: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट के ब्लॉक सी के सभाकक्ष और पुराना डीआरडीए भवन में शुक्रवार को एफएसटी (उड़न दस्ता टीम), एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) और डीएलबीसी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, छत्तरपुर एसडीएम हीरा कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी और सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने ट्रेनिंग दी. इस दौरान एफएसटी टीम को व्यय लेखा नियंत्रण के तहत की जाने वाली कार्रवाई के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के मामले पर भी कैसे नियंत्रण रखना है, इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया. वहीं सी विजिल एप के बारे में भी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया. इसी तरह एसएसटी टीम को चुनाव के दौरान भारी मात्रा में नकद लेन-देन पर पैनी नज़र कैसे रखा जा सकता है, इस विषय पर प्रकाश डाला गया. चेक नाका पर जांच के क्रम में अवैध हथियार के साथ असामाजिक तत्वों की पहचान करना और उन पर कार्रवाई करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. सभी को चार अलग-अलग पालियों में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर व हुसैनाबाद विधानसभा के लिये गठित एसएसटी व एफएसटी के सदस्यों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/criminals-ran-away-after-snatching-rs-1-5-lakh-from-the-market-in-broad-daylight-in-medininagar/">मेदिनीनगर

में दिनदहाड़े बीच बाजार डेढ़ लाख रुपए छीनकर भागे अपराधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही