Search

 
 
 

पलामू: किशनपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम

 
Medininagar: पाटन प्रखंड के किशनपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में पाटन प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद थे. उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत यह प्रशिक्षण दिया गया. इसमें प्रशिक्षक के रूप में सरोज कुमार आजाद, जावेद अख्तर, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिप्रसाद, प्रधानाध्यापक प्लस टू उच्च विद्यालय किशनपुर अनिता कुमारी मौजूद थीं. बता दें कि इसमें 15 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को साक्षर किया जाना है. इसमें प्रखंड की सभी प्रधानाध्यापक को प्रशिक्षण दिया जाना है. साथ ही साक्षर व्यक्ति को सर्वे करना उनका पढ़ना व साक्षर बनाना है. मौके पर शिक्षक विनोद उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, रीना कुमारी प्रधानाध्यापक राजकीय मध्य विद्यालय किशनपुर, अशोक कुमार, राम लखन कुमार, गोपाल, रूबी कुमारी, अभय गिरी, राजीव रंजन पांडे, अशोक राम, अनंत कुमार व अमित कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – ">https://lagatar.in/rahul-gandhi-entered-the-electoral-fray-in-delhi-offered-prayers-at-valmiki-temple-visited-dalit-colony/">

 राहुल गांधी दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरे, वाल्मीकि मंदिर में पूजा की, दलित बस्ती गये
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही