Search

 
 
 

पलामू : सर्वजन पेंशन योजना के तहत 4451 लाभुकों के बीच पैसे का ट्रांसफर

 
28 सेविका व 28 सहायिका को किया गया सम्मानित Palamu: पोषण पखवाड़ा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह और सर्वजन पेंशन योजना के तहत नये लाभुकों को प्रथम किश्त का भुगतान किया गया. सर्वजन पेंशन योजना के तहत 50-60 वर्ष के 4451 लाभुकों के बीच कुल 89 लाख 02 हजार 000 रुपये प्रथम क़िस्त के रूप में उनके खाते में ट्रांसफर किये गये. मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने टाउन हॉल में कुछ लाभुकों के बीच सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया. वहीं राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के तहत 86 लाभुकों के बीच 20 हज़ार रुपये की दर से कुल 17 लाख 20 हजार रूपये का भुगतान किया गया. टाउन हॉल में 10 नव चयनित सेविका एवं सहायिका के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. वहीं राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दो लाभुकों का चयन किया गया. इसी तरह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पांच लाभार्थियों को लाभ दिया गया. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 15 बच्चियों को लाभ दिया गया. वहीं कुल 28 सेविका व 28 सहायिका को सम्मानित किया गया. इसके अलावे गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम कराया गया. जबकि बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया. उपायुक्त शशि रंजन ने खीर खिलाकर बच्चों का अन्नप्राशन कराया. इसे भी पढ़ें-सदर">https://lagatar.in/sahiya-conference-organized-in-sadar-hospital-doctors-appreciated-the-work-of-sahiyas/">सदर

अस्पताल में सहिया सम्मेलन का आयोजन, डॉक्टरों ने सहियाओं के कार्यों को सराहा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/06rc_m_59_06032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

योजनाओं को धरातल पर उतारने में महिलाओं की अहम भूमिका : डीसी

इस अवसर पर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महिलाओं की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि ग्राउंड ज़ीरो पर सेविका-सहायिका तैनात रहती है वो अपने परिवार का ध्यान रखते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने में अपना योगदान देती है. यह प्रशंसनीय है. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने जाते हैं. वहां उनका ख्याल आंगनबाड़ी सेविका रखती हैं. बच्चे के भविष्य को संवारने में अपना योगदान देती है. उन्होंने कहा कि यूंही नहीं कहा गया है कि एक महिला साक्षर हो जाती हैं तो अगले कई जेनरेशन भी साक्षर हो जाते हैं. महिलाएं हमारे समाज की बैकबोन है.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक विक्रम आनंद, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू, सहायक समाहर्ता रवि कुमार समेत बड़ी संख्या में सेविका व सहायिका उपस्थित थे. बता दें कि उपरोक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रांची में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने किया जिसके बाद मेदिनीनगर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/md-of-tata-steel-met-cm-champai-soren/">सीएम

चंपाई सोरेन से मिले टाटा स्टील के एमडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही