Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : हुसैनाबाद में सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में शान से लहराया तिरंगा

Advertisement
Advertisement
Hydernagar (Palamu) : हुसैनाबाद अनुमंडल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया. गांव के विद्यालय सहित चौक के अलावा शहरी क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठानों में शान के साथ लोगों ने तिरंगा फहराया और सलामी दी. इस मौके पर देश भक्ति धुन के साथ साथ वंदे मातरम व जन गण मन की गूंज सभी जगह देखने को मिली. इधर हैदरनगर प्रखंड कार्यालय और थाना परिसर समेत विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-16-tonnes-of-khair-wood-seized-including-truck-one-arrested-four-absconding/">पलामू

: ट्रक सहित 16 टन खैर की लकड़ी जब्त, एक गिरफ्तार, चार फरार

इन लोगों ने किया झंडोत्तोलन

प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ धीरज कुमार ठाकुर, थाना परिसर में थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, पंचायत सचिवालयों में पंचायत सचिव, प्लस टू उच्च विद्यालय हैदरनगर में प्राचार्या गंगा अग्रवाल, कन्या मध्य विद्यालय हैदरनगर बाजार में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुप कुमार सिंह, रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक सलाउद्दीन खान,  रहमानिया उच्च विद्यालय में प्राचार्य मनोज कुमार, एकेटी फाउंडेशन भाई बिगहा में संस्था के अध्यक्ष डॉ. अमीनुलहक अंसारी, राजकीयकृत मध्य विद्यालय हैदरनगर बाजार में प्रधानाध्यापक अब्दुल रहीम ने ध्वजारोहण किया. कोरोना की वजह इस वर्ष किसी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही