Search

 
 
 

पलामू : तिरंगा के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि, 1 दर्जन से अधिक नामजद समेत 18 के खिलाफ मामला दर्ज

 
Palamu : मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला पुलिस जांच में सही पाया गया है. पुलिस जांच में पुष्टि होने के बाद इस संबंध में 1 दर्जन से अधिक नामजद समेत 18 के खिलाफ चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. आईपीएस ऋषभ गर्ग ने इसकी पुष्टि की है. चैनपुर थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया है कि धारा,153 120B और झंडा अपमानित करने की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वीडियो के आधार पर चिन्हित कर सभी लोगों को गिरफ्तारी करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बता दें कि मुहर्रम जुलूस के दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर-कंकारी में तिरंगा झंडा के साथ छेड़छाड़ कर अशोक चक्र की जगह कुछ लिख दिया गया था. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-has-sent-notices-to-100-building-owners/">रांची

नगर निगम सख्त, 100 भवन मालिकों को भेजा नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही