Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नौडीहा में खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

Advertisement
Advertisement
Naudiha Market (Palamu) :  नौडीहा वन विभाग की टीम ने  सुदूरवर्ती क्षेत्र से खैर की लकड़ी से भरी एक ट्रक को जब्त किया है. वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि खैर की लकड़ी जो प्रतिबंधित है उसे  अन्य जगह ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर वन क्षेत्र  पदाधिकारी सुशील कुमार पांडे के निर्देश पर छापामारी अभियान के दौरान कुहकुह की तरफ से आ रहे ट्रक जिसका (गाड़ी नंबर  UP 84 T 8231)  को वनरक्षी प्रभारी राजेश गुप्ता के द्वारा रोका गया गया और ट्रैक मे ऊपर से ब्लू रंग के त्रिपाल ढके होने से वन रक्षी प्रभारी को शक हुआ और उस ट्रैक को रोका. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/asmnahs-asmsj-jamshedpur-senior-police-officers-will-give-time-for-2-hours-in-the-morning-and-evening-for-crime-control-in-the-city-ssp/">जमशेदपुर

: शहर में क्राइम कंट्रोल के लिये सुबह-शाम 2-2 घंटे समय देंगे वरीय पुलिस अधिकारी : एसएसपी जांच करने पर पाया गया कि उसमें खैर की लकड़ी है. इसके बाद चालक से परमिट की मांग की गयी,जो नहीं दिखाया जा सका.इस ट्रक में लगभग चार टन खैर की लड़की है. जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4  से  5 लाख रुपये है. लकड़ी माफिया के द्वारा अवैध लकड़ी को खरीद कर सीधेतौर पर बाहर भेजने का सिलसिला बहुत दिनों से जारी था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-unique-initiative-of-restaurant-outlet-inaugurated-by-divyang/">हजारीबाग

: रेस्टोरेंट की अनोखी पहल, दिव्यांग से आउटलेट का करवाया उद्घाटन वन क्षेत्र पदाधिकारी सुशील कुमार पांडे ने बताया कि लकड़ी के अवैध कारोबार कई दिनों से लकड़ी माफिया के द्वारा संचालित हो रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान के दौरान लकड़ी भरी ट्रक को जब्त किया गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि ट्रक को जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है.   छापामारी अभियान में वन रक्षी प्रभारी राजेश गुप्ता,राहुल कुमार,बिनोद कुमार,वन पाल प्रिय दर्शी प्रमोद के अलाव कौशल कुमार दुबे,रौशन कुमार सिंह,विपुल कुमार शामिल थे.     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही