Sanjeet Yadav Palamu : अपराधी गिरोह और नक्सली संगठन मिलकर अब अपने मिशन को अंजाम देने में जुटे हुए हैं. आपसी सहयोग से धड़ल्ले से लेवी की वसूली कर रहे हैं. अपराधी गिरोह और नक्सली संगठनों के एक होने की सूचना से पुलिस के भी कान खड़े हो गये हैं. जेजेएमपी, टीएसपीसी, अमन साव और सुजीत सिन्हा गिरोह लेवी और रंगदारी एकजुट होकर ले रहे हैं. जानकारों का कहना है कि पुलिसिया कार्रवाई के कारण नक्सली संगठन और अपराधी गिरोह धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगे थे. कमजोर होने के कारण क्षेत्र में उनका प्रभाव कम होने लगा था. इसलिए प्रभाव जमाने के लिए तीनों संगठन एक हो गये और पलामू प्रमंडल में कोयला व्यवसायी और अन्य ठेकेदारों से मोटी रकम वसूलने में लगे हुए हैं इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-people-busy-preparing-for-babulals-sankalp-yatra/">गिरिडीह
: बाबूलाल की संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटे भाजपाई
हमलावर हुई, महंगाई आसमान छू रही है, सरकार का पूरा ध्यान पीएम की छवि बचाने पर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/22rc_m_95_22082023_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="300" />
: बाबूलाल की संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटे भाजपाई
नेपाल से हथियारों की ट्रेनिंग ले कर आये अपराधी
बता दें कि कुछ महीने पहले जेजेएमपी, टीएसपीसी और अपराधी गिरोह के सदस्य नेपाल से हथियारों का ट्रेनिंग लेकर आए है. वे लोग इलाके में संगठन के अन्य सदस्यो को प्रशिक्षिण देने में लगे हुए हैं. सूचना है कि नक्सली संगठन के कुछ बड़े नेता और गैंगस्टर अमन साव के साथ नेपाल गए थे. वहां करीब 15 दिन रहकर मोबाइल समेत कई तरह का प्रशिक्षण प्राप्त किया. जानकारी के अनुसार टीएसपीसी क्षेत्र में लेवी वसूलने और किसी घटना को अंजाम देने में अमन साव गिरोह के युवकों का इस्तेमाल किया करता है. कभी-कभी अमन साव के गिरोह में युवक कम पड़ते हैं तो टीएसपीसी नक्सली संगठन मदद का हाथ बढ़ाता है. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-attacked-inflation-is-skyrocketing-governments-full-attention-is-on-saving-pms-image/">कांग्रेसहमलावर हुई, महंगाई आसमान छू रही है, सरकार का पूरा ध्यान पीएम की छवि बचाने पर
alt="" width="600" height="300" />
Leave a Comment