Search

 
 
 

पलामू : TSPC का टॉप कमांडर गौतम यादव बनारस से गिरफ्तार

 
बनारस के किसी अस्पताल में नाम छिपाकर करा रहा था इलाज Palamu :  टीएसपीसी (TSPC) के टॉप कमांडर गौतम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह उत्तर प्रदेश के बनारस में इलाज करा रहा था. पलामू एसपी के नेतृत्व में अभियान एसपी राकेश कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है.

मनातू मुठभेड़ में हुआ था घायल

बता दें कि कुछ दिन पहले मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ के दौरान गौतम यादव को दो गोली लगी थी. इसके बाद से वह अपना नाम छुपाकर बनारस के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली कि गौतम यादव बनारस के एक अस्पताल में नाम छिपाकर इलाज कर रहा है. सूचना मिलते ही पलामू पुलिस की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : बानू">https://lagatar.in/banu-mushtaqs-heart-lamp-wins-international-booker-prize/">बानू

मुश्ताक की ‘हार्ट लैंप’ को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, सिद्धारमैया ने दी बधाई
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही