Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : चार पेटी देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Hussainabad / Palamu : पुलिस ने वंशीबीघा नहर मोड़ से चार पेटी टंच देशी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर मेदिनीनगर न्यायिक हिरासत में  भेज दिया. विजय कुमार प्रजापति और अरुण कुमार प्रजापति दोनों जपला निवासी बताए जा रहे हैं.  जबकि कल्याण सिंह (भट्टी रोड़ जपला) भागने में सफल रहा.  गिरफ्तार लोगो ने हुसैनाबाद पुलिस को  बताया कि कल्याण सिंह हमलोगों को देशी शराब नेशनल ढ़ाबा और बाबा ढाबा को बेचने के लिये दिया करता है. जिसका पैसा लेने के लिए  वह आया था, जो भागने में सफल रहा. नेशनल ढाबा के तलाशी लेने पर 4 पेटी टंच देसी शराब बरामद हुई है. दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को हुसैनाबाद पुलिस ने मेदिनीनगर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है. इसे भी पढ़ें-आजसू">https://lagatar.in/ajsu-celebrated-sankalp-diwas-said-sudesh-will-keep-the-glorious-history-of-the-state-alive/">आजसू

ने मनाया संकल्प दिवस, बोले सुदेश, राज्य के गौरवशाली इतिहास को रखेंगे जिंदा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही