Search

 
 
 

पलामू : दो लाभुकों को मिला 2-2 लाख रूपये का चेक

 
Patan, Palamu: झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नवाखास संकुल संगठन कार्यालय में में दो लाभुकों को 2-2 लाख रूपये का चेक दिया गया. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ये पैसे मिले. सुनीता देवी, पति नंदू राम, समूह का नाम संतरा आजीविका स्वयं सहायता समूह, ग्राम नया जयपुर, की गंभीर बीमारी से मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये उनके पति नंदू राम को मिला. वहीं पार्वती देवी, पति रामचंद्र सिंह, समूह का नाम कंगन आजीविका स्वयं सहायता समूह, ग्राम कटरी बुका, पंचायत- कस्वाखड़ की भी गंभीर बीमारी की वजह से देहांत हो गया था. इनके बैंक में नॉमिनी पुत्र संदीप सिंह को 2 लाख रुपये का चेक दिया गया. कार्यक्रम में नया जयपुर जेआरजीबी ब्रांच के शाखा प्रबंधक जनार्दन कुमार साहू, प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी प्रमोद कुमार, सामुदायिक समन्वयक विवेक कुमार, पीआरपी बिंदु देवी, बैंक सखी आरती देवी, संकुल संगठन के अध्य्क्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत समूह के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-fear-of-accidents-increased-due-incomplete-drain-construction-crpf-jawan-has-died/">लातेहार

: अधूरे नाली निर्माण से बढ़ी दुर्घटनाओं की आशंका, CRPF जवान की हो चुकी है मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही