Medninagar : पलामू पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, पांच गोलियां और एक बाइक बरामद की गयी है. गिरफ्तार अपराधियों में जेजेएमपी का पूर्व एरिया कमांडर ललन भुइयां उर्फ अर्जुन जी उर्फ अर्जुन सिंह और वीरेंद्र भुइयां शामिल है. ललन भुइयां पलामू के सतबरवा के ढुलसुलमा का और वीरेंद्र भुइयां चैनपुर के चकरभोंगा का रहने वाला है. जेजेएमपी के पूर्व एरिया कमांडर ललन भुईयां के खिलाफ पलामू के पांकी, लातेहार के चैनपुर, रामगढ़, गारू और गढ़वा के डंडा में कई प्राथमिकी दर्ज हैं. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी.
पलामू : लूट की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार, गुमला सोना लूट में भी थे शामिल
Last Updated: Aug 10, 2024 12:00 AM (IST)