Search

 
 
 

पलामू : स्वीप कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट

 
फाइनल में नेहरू युवा केंद्र ने हेल्थ 11 को 38 रनों से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा Palamu:  लोकसभा चुनाव में मतदान देने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 30 व 31 मार्च को स्थानीय पुलिस लाइन स्टेडियम में शाम 5 बजे से रात के 10 बजे तक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कुल 8 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया. सभी मैच 10-10 ओवर का खेला गया. शनिवार रात को पहले मैच में नेहरू युवा केंद्र ने पुलिस 11 को 3 विकेट से पराजित किया. इसी तरह दूसरे मैच में जिला प्रशासन ने मीडिया 11 को 72 रनों से हराया जिसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया. तीसरा मैच लायंस क्लब व शिक्षा विभाग के बीच खेला गया. इस मैच में डक लुइस के नियमों के तहत शिक्षा विभाग को विजेता घोषित किया गया. वहीं चौथा मैच पलामू चैंबर व हेल्थ विभाग के बीच खेला गया इसमें 33 रनों से पलामू चैंबर को हार का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/large-population-in-ranchi-did-not-get-electricity-for-12-hours/">रांची

में बड़ी आबादी को 12 घंटे नहीं मिली बिजली

सेमीफाइनल और फाइनल का रोमांच

सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला हुआ. जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच सुपरओवर के माध्यम से वह हार जीत का फैसला हुआ. स्वास्थ्य विभाग फाइनल में पहुंचा. पहला सेमीफाइनल नेहरू युवा केंद्र व शिक्षा विभाग के बीच खेला गया जिसमें नेहरू युवा केंद्र ने शिक्षा विभाग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. मैन ऑफ द मैच जय प्रकाश को चुना गया. सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला सबसे अधिक रोमांचक रहा दूसरे मुकाबले में हेल्थ और जिला प्रशासन के बीच मैच टाई हो गया. इसके बाद हुए सुवरओवर में हेल्थ विभाग ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं फाइनल मैच हेल्थ विभाग व नेहरू युवा केंद्र के बीच खेला गया इसमें नेहरू युवा केंद्र ने हेल्थ विभाग को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया. दो दिवसीय मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-manish-jaiswals-stormy-public-relations-campaign-warm-welcome/">हजारीबाग

: मनीष जायसवाल का तूफानी जनसंपर्क अभियान, जोरदार स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही