Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बिजली तार जोड़ने के विवाद में हुई थी पूर्व कांग्रेस नेता समेत दो की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसियों को रायफल लेकर डरा रहा था पूर्व कांग्रेस नेता, उसी रायफल से मार कर दी हत्या

Medininagar (Palamu) : पलामू के चैनपुर में बीते 27 मार्च को पूर्व कांग्रेस नेता राजमोहन पोलू और बिजली मिस्त्री राकेश दास की हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड का पलामू पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतक राजमोहन पोलू का पड़ोसी रवि चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी और विशाल कुमार शामिल है. उक्त जानकारी एसपी रिष्मा रमेशन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. एसपी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राजमोहन पोलू और उनके पड़ोसियों के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता था. बीते 27 मार्च को भी बिजली का तार जोड़ने को लेकर राजमोहन पोलू और उनके पड़ोसियों के बीच विवाद शुरू हो गया था. जिसके बाद राजमोहन पोलू और बिजली मिस्त्री राकेश दास की हत्या कर दी गई थी.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि राजमोहन पोलू अक्सर हमलोगों के परिवार को डराता-धमकाता था. बात-बात पर रायफल तान देता था. बीते 27 मार्च को भी बिजली का तार जोड़ने को लेकर राजमोहन पोलू और उन लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया था. जिसके बाद राजमोहन पोलू ने अपने पड़ोसियों पर रायफल तान दिया था. वहीं पड़ोसी राहुल चंद्रवंशी ने भी पोलू पर देशी कट्टा तान दिया. इसी दौरान राहुल ने गोली चला दी, मगर मिस फायर हो गया. इसके बाद दोनों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई. इसी क्रम में राहुल चंद्रवंशी ने राजमोहन पोलू से रायफल छिनकर उसी रायफल के बट से राजमोहन के सिर पर वार कर दिया. जिससे राजमोहन जमीन पर गिर गया. बीच-बचाव करने आये बिजली मिस्त्री राकेश दास के सिर पर भी उसी रायफल के बट से प्रहार कर दिया. इसके बाद बांस, बोल्ट और रायफल से ताबड़तोड़ प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी. घटना के बाद सभी फरार हो गये थे. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून लगा कपड़ा, रायफल का टूटा हिस्सा, मोबाइल आदि बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें : बोकारोः">https://lagatar.in/bokaro-sex-racket-was-going-on-in-rajasthan-guest-house-of-gomia-action-taken-on-the-instructions-of-dig-surendra-jha-six-arrested/">बोकारोः

गोमिया के राजस्थान गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, डीआईजी सुरेंद्र झा के निर्देश पर हुई कार्रवाई, छह गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही