Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पुलिस लाइन के दो जवानों की मौत

Palamu :  जिले के पुलिस लाइन में आज मंगलवार को दो जवानों की मौत हो गयी है.  एक की मौत हार्ट अटैक से हुई है. वहीं दूसरे जवान की मौत किसी बीमारी से मौत हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा, एसडीपीओ सुरजीत कुमार, सार्जेंट मेजर अनीष मोमित कुजूर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं. मृतक जवान में प्रकाश किरण बिहार के लखीसराय के रामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जबकि दूसरा जनार्दन सिंह बिहार के आरा जिले का रहने वाला है. (पढ़ें, निलंबित">https://lagatar.in/suspended-engineer-in-chief-birendra-rams-wife-and-father-sought-advance-bail-from-ed-court/">निलंबित

इंजीनियर इन चीफ बीरेन्द्र राम की पत्नी और पिता ने ईडी कोर्ट से मांगी अग्रिम बेल)

ऐसे हुई दोनों जवानों की मौत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-5-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जानकारी के मुताबिक, जवान जनार्दन सिंह पुलिस लाइन के फैमिली क्वार्टर में रहता था. उसे शराब की लत थी. सोमवार की रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी. जिसके बाद साथी जवान और परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती करवाया. जहां उसकी मौत हो गयी. जबकि जवान प्रकाश किरण पलामू पुलिस लाइन के पोटाहाट बैरक में रहता था. मंगलवार की सुबह बैरक में उठकर साथी जवानों से बातचीत की और पानी पी. पानी पीने के कुछ देर बाद उसकी सांस तेजी से ऊपर नीचे होने लगी. कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गयी.  पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें : NIA">https://lagatar.in/revealed-in-nia-investigation-naresh-bhokta-was-murdered-to-terrorize-people/">NIA

जांच में खुलासा : लोगों को आतंकित करने के लिए की गई थी नरेश भोक्ता की हत्या

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में दी जायेगी सलामी 

पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी है. दोनों मृतक जवानों का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में होगा. इसके बाद दोनों जवानों को पुलिस लाइन में सलामी दी जायेगी. फिर शवों को परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/split-in-bihar-grand-alliance-jitan-manjhis-son-santosh-suman-resigns/">बिहार

महागठबंधन में रार, जीतन मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही