Search

 
 
 

पलामू : तेज धारदार हथियार से दो लोगों पर किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

 
Medininagar : सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में दो लोगों पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया. दोनों के सिर में गंभीर जख्म हैं. शनिवार को दोनों पीड़ितों ने सतबरवा थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. गांव के ही दो सगे भाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह काजिम मियां (30) अपनी निजी जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रहा था. इसी दौरान गांव के ही दो सगे भाई अब्दुल हक उर्फ राबो तथा सैदुल हसन गाली-गलौज करते हुए निर्माणाधीन शौचालय के पास पहुंचे और दीवार को गिरा दिया. इस दौरान एक भाई ने तेज धारदार हथियार गड़ासा से काजिम मियां के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बीच बचाव करने पहुंचे जान मोहम्मद मियां (28) के सिर पर भी वार कर जख्मी कर दिया. दोनों का प्राथमिक इलाज तुंबागडा के नवजीवन अस्पताल में कराया गया. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/nishi-pandeys-role-in-the-murder-of-mla-representative-suspected-cid-recommends-action/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में निशि पांडेय की भूमिका संदिग्ध, CID ने की कार्रवाई की सिफारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही