Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे दो टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Palamu : पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे दो टीपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया  है. दोनों के पास से पुलिस ने नक्सली पर्चा भी बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सली चंदन प्रजापति नावाजयपुर थाना क्षेत्र के तिसिबार का रहने वाला है. जबकि प्रमोद यादव मनातू थाना क्षेत्र के भीतडिहा का रहने वाला है. पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि नावाजयपुर थाना क्षेत्र में टीएसपीसी के नक्सली पलामू में पंचायत चुनाव को लेकर कुछ गड़बड़ी करने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/the-process-of-changing-the-master-plan-of-ranchi-smart-city-begins-commercial-use-plots-will-be-smaller-the-rate-will-also-be-less/">रांची

स्मार्ट सिटी का मास्टर प्लान बदलने की प्रक्रिया शुरू, कमर्शियल यूज के प्लॉट्स होंगे छोटे, रेट भी होगा कम

पुलिस की गतिविधि पर निगरानी रखते थे

गिरफ्तार हुए दोनों उग्रवादियों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार दोनों उग्रवादी टीपीसी कमांडर नगीना के दस्ते में एक्टिव हैं. दोनों उग्रवादी में टीएसपीसी के दस्ते में सक्रिय एक उग्रवादी के बारे में पुलिस को जानकारी दी. नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस नावाजयपुर मनातू पाटन समेत कई इलाकों में सर्च अभियान चला रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों नक्सली इलाके में पुलिस की एक - एक गतिविधि पर निगरानी रखते थे और उसकी जानकारी टीएसपीसी के टॉप कमांडरों तक पहुंचाते थे. इसे भी पढ़ें - LIC">https://lagatar.in/selling-lic-at-half-price-and-increasing-interest-rate-rbi-will-the-situation-get-worse/">LIC

का आधी कीमत पर बिकना और RBI का ब्याज दर बढ़ाना, क्या और बदतर होंगे हालात! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही