Search

 
 
 

पलामू : देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

 
Pandu, Palamu:   विश्रामपुर अनुमंडल के पांडू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दरुआ गांव से एक युवक को देसी कट्टा(315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं उसके निशानदेही पर दूसरे युवक भी दबोचा गया, जो हथियार खरीद बिक्री का कार्य करता है. उसे विश्रामपुर थाने के गौरा गांव से गिरफ्तार किया गया है, इस संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाप्रभारी कुमार सौरभ, सब इंस्पेक्टर नीलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कुछ लोग हथियार खरीदने के लिए जुटे थे. इसी सूचना पर कार्रवाई करने के लिए जब पुलिस बल के साथ दरुआ गांव पहुंचे तो कलीम देसी कट्टा के साथ पकड़ा गया, उसने पुलिस को बताया कि वह इसे गौरा गांव के चंदन विश्वकर्मा उर्फ बाबू लोहरा से पांच हजार में खरीदा है, कलीम की निशानदेही पर जब पुलिस चंदन को गिरफ्तार किया तो उसने पुलिस को बताया कि हथियार जहां बनता है वहां से खरीदा था, प्रेसवार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, थानाप्रभारी कुमार सौरभ, सब इंस्पेक्टर नीलेश कुमार सिंह व पुलिस बल के जवान शामिल थे, इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-jp-patel-meets-yashwant-sinha-discusses-election-strategy/">हजारीबाग

: यशवंत सिन्हा से मिले जेपी पटेल, चुनावी रणनीति पर चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही