Search

 
 
 

पलामू : दुकान में घुसकर दो युवकों ने महिला को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

 
Palamu: मेदिनीनगर शहर के भट्टी मुहल्ला निवासी नमिता देवी को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना सद्दीक चौक के पास घटी है. घायल अवस्था में महिला को एमएचसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया. इधर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बुधवार को महिला सादिक मंजिल चौक के पास अपनी मिठाई के दुकान में बैठी थी. तभी दो युवक पहुंचे औग दुकान में जाकर गोली चलाई. महिला की कनपट्टी में गोली लगी. दोनों युवक मुंह को गमछा से ढक रखा था. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/cabinet-expansion-now-on-16th-raj-bhavan-gives-new-date/">रांची

: मंत्रिमंडल विस्तार अब 16 को, राजभवन ने दी नई तिथि

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि पुलिस सीसीटीबी के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि नमिता देवी पलामू के कई कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि कुछ लोगों के साथ उसका विवाद चल रहा था. परिजनों ने विवाद की जानकारी पुलिस को भी दी थी. मिली जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर नमिता देवी का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. कुछ वर्ष पहले उसके बेटे और पति की भी हत्या हुई थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से एक जमीन के मामले में तीन युवकों के साथ नमिता देवी का विवाद चल रहा था. दोनों युवक लगातार नमिता देवी पर जमीन के मैनेज करने का दबाव बना रहे थे. नमिता देवी के साथ उनक बातचीत भी चल रही थी. इसे भी पढ़ें-चतराः">https://lagatar.in/chatra-two-soldiers-martyred-in-encounter-with-naxalites-news-of-many-naxalites-killed/">चतराः

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही