Search

 
 
 

पलामू : पर्यावरण धर्म के तहत श्राद्ध में मृतक के नाम किया गया पौधारोपण

 
Palamu : छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के फगुनी टोला में झगर यादव के श्राद्ध कर्म में नयी पहल हुई. विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु कौशल किशोर जायसवाल ने श्राद्ध कर्म में शामिल होकर मृतक के नाम पर पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. श्राद्धकर्म में शामिल लोगों को उन्होंने पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई. इस मौके पर पर्यावरण धर्मगुरु कौशल किशोर ने कहा कि लोगों को माता-पिता की सेवा से यदि मुक्ति मिल जाती है तो हरेक पुत्रों को माता-पिता के नाम पर पौधा लगाकर उनकी सेवा करनी चाहिए. पर्यावरण धर्मगुरु कौशल के द्वारा चलाए गए पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों का ध्यान रखना चाहिए. इससे मृतक की आत्मा को शांति मिलती है. इसे भी पढ़ें: ममता">https://lagatar.in/mamata-attacks-naming-andaman-islands-a-way-to-gain-popularity/">ममता

हमलावर हुई, अंडमान के द्वीपों का नामकरण लोकप्रियता हासिल करने का तरीका

हिंदू संस्कृति में पौधा देवतुल्य : कौशल किशोर

वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर ने कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति में पौधों को देव तुल्य मानकर उसे पूजा करने का विधान है. क्योंकि एक वृक्ष से समस्त धरती और ब्रह्मांड पर रहने वाले जीवों को 10 तरह का लाभ मिलता है. जिसका उपभोग लोग सदियों से करते आ रहे हैं. यह हमारे धर्म ग्रंथों में उल्लेखित है. उन्होंने कहा कि मृतक के पिता फागुनी ने 40 वर्ष पूर्व मृत्यु से 6 घंटा पहले उन्हें बुलाकर मृतक झगर और उनके छोटे भाई महेंजर यादव को हाथ मुझे थमाया था. तबसे उस परिवार के प्रति हमारी और जिम्मेवारी बढ़ गयी. उस परिवार के हरेक कार्यक्रम में शामिल होकर मैं अपने दायित्वों का निर्वहन करता आ रहा हूं, जो एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ppppp.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-no-sarna-code-no-vote-central-government-should-implement-it-soon-tila-tirkey/">मनोहरपुर

: सरना कोड नहीं तो वोट नहीं, केंद्र सरकार जल्द लागू करे – तिला तिर्की

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर स्वर्गीय झगर यादव की पत्नी हलकनिया देवी, भाई महेंजर यादव, सूरुज देव यादव, लालू यादव, बलदेव यादव, महेश यादव, मनोज यादव, पुत्र सूर्यमुखी यादव, नरेश यादव, सुरेश यादव, ईश्वर यादव, मंटू यादव, सत्येंद्र प्रसाद जायसवाल, सूचित कुमार, बसंत यादव, धनंनजय पूर्व मुखिया गुरुदेव यादव, मनोज विश्वकर्मा, विनोद यादव, कोमल, अरविंद, मालदेव, मुन्ना, लाल बिहारी और रूपेश मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही