Search

पलामू : अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की, आक्रोशितों ने बाजार बंद करवाया

Palamu :  जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित लेस्लीगंज बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके पर फरार हो गये.  घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. युवक की पहचान लेस्लीगंज निवासी संजय चंद्रवंशी के बेटे छोटू कुमार के रूप हुई है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-will-seize-bajra-mauza-and-land-occupied-by-the-army/">रांची

: बजरा मौजा और सेना के कब्जे वाली जमीन को ईडी करेगी जब्त)

छोटू कुमार के दोस्तों से पूछताछ कर रही पुलिस

घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटू कुमार उर्फ ननकू देर रात अपने दोस्तों के साथ दुकान पर ही था. उसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने आकर ननकू को गोली मारी और वहां से फरार हो गये.  इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर बाजार बंद करवा दिया है. पुलिस फिलहाल छोटू कुमार के दोस्तों से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : पटना-रांची">https://lagatar.in/trial-run-of-patna-ranchi-vande-bharat-express-starts-train-will-reach-ranchi-at-1-pm/">पटना-रांची

वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू, दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी ट्रेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//