Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एवं हरिजन टोला में दिया गया एसएमसी का प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Nilamber Pitambarpur (Palamu) : लेस्लीगंज प्रखंड के कठौंधा संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में बीते एक सप्ताह से एसएमसी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को संकुल के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सोंस डैम तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ढेला हरिजन टोला में वीडियो एवं चर्चा पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सोंस डैम में सीआरपी राजीव रंजन तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ढेला हरिजन टोला में बीआरपी रजनीकांत तिवारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इसे भी पढ़ें-अपने-अपने">https://lagatar.in/13-bjp-mlas-met-the-cm-regarding-the-problems-of-their-respective-areas/">अपने-अपने

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से मिले BJP के 13 विधायक

कार्य एवं दायित्व के बारे में विशेष रुप से जानकारी दी गयी

प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य एवं दायित्व के बारे मैं विशेष रुप से जानकारी दी गयी. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा तैयार किए गए वीडियो एनिमेशन के माध्यम से सदस्यों को बेहतर प्रबंधन के बारे में  बताया गया. साथ ही  कोरोना के बाद  विद्यालय खुलने पर  बच्चों को विद्यालय प्रवेश  एवं  विद्यालय में किए जाने वाले बदलाव के बारे में भी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय श्रीवास्तव, सावित्री कश्यप, अंजू गुप्ता, जितेंद्र सिंह समेत विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही