Search

 
 
 

पलामू : फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जल्द निकलेगी वैकेंसी

 
 दो महीने से आयुक्त का पद खाली, इसलिए नियुक्ति प्रक्रिया में  हो रही देरी Sanjeet Yadav  Palamu : जिले में चतुर्थ वर्गीय (फोर्थ ग्रेड) कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द होने वाली है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, जिला प्रशासन ने नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली है. जल्द ही पलामू जिला प्रशासन की वेबसाइट पर चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा. उम्मीदवारों को फॉर्म डाउनलोड करके पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा. जिला प्रशासन की ओर से नियुक्ति के लिए रोस्टर और पद चिन्हित की जा रही है. इस प्रक्रिया में आरक्षण और उम्र सीमा में छूट देने की भी बात कही गयी है. इसके लिए आरक्षण का रोस्टर भी तैयार किया जा रहा है. हालांकि, रोस्टर का क्लीयरेंस आयुक्त द्वारा किया जाना है. लेकिन पलामू में पिछले दो महीने से आयुक्त का पद खाली है. इसी कारण नियुक्ति प्रक्रिया में देरी हो रही है.

SC ने नये सिरे से छह माह के भीतर नियुक्ति का दिया है आदेश  

दरअसल, पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में 2018 में 139 लोगों का चयन किया गया था, जो बाद में बढ़कर 255 हो गये थे. लेकिन सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के आदेश के बाद जिले के 255 अनुसेवकों को सेवा से मुक्त कर दिया गया. इसके साथ ही, अदालत ने सरकार को छह महीने के भीतर फिर से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश दिया. झारखंड सरकार के निर्देशों के बाद, पलामू जिला प्रशासन ने चतुर्थ वर्गीय पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली है. जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही