Search

 
 
 

पलामूः सीढ़ी से गिरकर सब्जी विक्रेता की मौत

दिनेश कुमार गुप्ता ने परिजनों से कहा कि उन्हें ठंड लग रही है, इसलिए धूप सेंकने के लिए छत पर जा रहे हैं. कुछ देर टहलने के बाद जब वह सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया.
 

Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार गुप्ता (40 वर्ष) की छत से गिरकर मौत हो गई. घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है.

 

परिजनों के अनुसार, दिनेश कुमार गुप्ता शहर में मोहल्ला-मोहल्ला घूमकर सब्जी बेचने का काम करते थे. बुधवार को वह सब्जी बेचकर घर लौटे और परिजनों से कहा कि उन्हें ठंड लग रही है, इसलिए धूप सेंकने के लिए छत पर जा रहे हैं. कुछ देर टहलने के बाद जब वह सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया.


सीढ़ी के पास धारदार शीशा रखा हुआ था. गिरने के दौरान उनका दाहिना हाथ उसी शीशा से बुरी तरह कट गया. अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई. आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी व अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही