Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर सरपट दौड़ रहे वाहन, ना चेकिंग, ना कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Sanjeet Yadav Palamu : सरकारी नियमों को ताक पर रखकर पलामू में वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं. लेकिन इसकी जांच करने और इन वाहन चालकों पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है. जिलेभर में करीब 50 प्रतिशत वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर चल रहे हैं. इसके अलावा सड़क पर हर दूसरा वाहन आपको ऐसा मिल जायेगा, जिसपर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होती हैं. इनमें सबसे अधिक पुराने वाहन शामिल हैं.  वहीं कई वाहन चालक अपनी गाड़ी पर इस प्रकार रजिस्ट्रेशन नंबर लिखवाते हैं कि सामने वाला पढ़ नहीं पाता है. पुलिस इन वाहन चालकों का चालान भी करती है. इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं लेते हैं.

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर नहीं हो रही कार्रवाई

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कई लोगों की जान चली जाती है. वहीं बिना नंबर प्लेट वाले वाहन से अपराधी बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं. क्योंकि इन वाहनों में नंबर प्लेट नहीं होते हैं. जिसके कारण गाड़ी और मालिक का पता लगाना संभव नहीं होता है. ऐसे में इन वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती है. सवाल है कि जिले में 50 प्रतिशत वाहन जो बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर चल रहे हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही हैं. ऐसे में परिवहन विभाग पर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं.

डीसी ने कहा -अभियान चलाकर इनके खिलाफ होगी कार्रवाई 

पलामू डीसी शशि रंजन ने लगातार डॉट इन को बताया कि मीडिया के माध्यम से  जानकारी मिली है कि जिले में कुछ गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के और गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाकर चल रही है. कहा कि जल्द जिला प्रशासन अभियान चलाकर इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग परिवहन विभाग से निर्धारित किये गये नंबर प्लेटों को नियम के मुताबिक वाहनों में लगाकर चलाये.

जिला व पुलिस प्रशासन से वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग 

लोग बताते हैं कि जिले में कई ऐसी गाड़ियां है, जो बिन नंबर प्लेट की सड़कों पर चलती हैं. लोग यह भी बताते हैं कि रात में पत्थर और कोयला लदे हाईवा और ट्रक ज्यादातर बिना नंबर वाले होते हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन इन सबों पर कार्रवाई नहीं करती है. इन वाहनों से अगर किसी के साथ दुर्घटना होती है तो वाहन चालक का पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है. कुछ वाहन चालक तो पुलिस प्रशासन की भी परवाह नहीं करते और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं. लोगों ने जिला व पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है.

अलग-अलग वाहनों के लिए नंबर प्लेट के अलग नियम 

मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की धारा 50 और 51 के अनुसार, टू-व्हीलर के लिए और हल्के मोटर वाहनों जैसे कार के लिए रजिस्ट्रेशन अक्षर और नंबर सफेद बैकग्राउंड पर काले रंग से लिखे होने चाहिए. कमर्शियल वाहनों के लिए पीले बैकग्राउंड पर काले रंग से लिखे होने चाहिए. फैंसी तरीके से लिखे हुए अक्षरों की अनुमति नहीं है. इसके अलावा नंबर प्लेट पर अन्य फोटो, आर्ट और नाम लिखने की भी अनुमति नहीं है. नंबर प्लेट को सभी मोटर वाहनों के सामने की ओर और पीछे की ओर दोनों तरफ लगाया जाना चाहिए. मोटरबाइक के मामले में सामने की ओर लगे रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को वाहन के किसी भी हिस्से, जैसे मडगार्ड या प्लेट पर इस तरह लगाया जाना चाहिए कि वह हैंडलबार की सीध में दिखाई दे. आइये आंकड़े देखते हैं कि एक साल में जिलेभर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कितने लोगों की जान गयी हैं 9 दिसंबर 2023 :  पलामू में देर रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया था. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी थी 18 दिसंबर 2023 :  पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत. 29 नवंबर 2023 :  पलामू में एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गयी ती. यह हादसा मेदिनीनगर- पांकी मेन रोड पर हुआ था. 10 अक्टूबर 2023 :  जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी थी. जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गया था.  30 अक्टूबर 2023 :  जिले के रेहला में देर शाम में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी . 13 जून 2023 :  जिले के छतरपुर के मंदेया में भाई को बस में बैठाकर घर लौट रहा था युवक, अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत 29 अगस्त 2023 :  पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में बेकाबू कार ने राहगीरों को रौंद डाला था. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही