Search

 
 
 

पलामूः 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों का करें सत्यापन- डीसी

डीसी ने कहा कि बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण प्रारंभ होने से पहले मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करें.
 

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. डीसी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में वैसे मतदान केंद्र जिन पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, उनका सत्यापन करते हुए पुनरीक्षण से पूर्व रेशनलाइज कराने का निर्देश दिया. कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने स्तर पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण प्रारंभ होने से पहले मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर पुनर्गठन का कार्य ससमय करना सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का पद रिक्त नहीं होना चाहिए. जिले के सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ को प्रावधानों की जानकारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर व हुसैनाबाद के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही