Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : कोरोना को लेकर सतर्कता, किया गया मॉक ड्रिल समेत 2 खबरें

Palamu : कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए मॉक ड्रिल किया गया. मंगलवार को जिला के लेस्लीगंज, पाटन ,चैनपुर, सदर, मनातू और हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. लेस्लीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मॉक ड्रिल का जायजा लेने उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे भी पहुंचे. यहां उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता व अन्य आवश्यक व्यवस्था आदि का अवलोकन किया. वहीं रिहर्सल के बाद उपायुक्त ने कहा कि कोरोना से निपटने को लेकर पलामू पूरी तरह से तैयार है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bjp-leaders-took-part-in-the-secretariat-gherao-movement-including-2-news-of-the-district/">लातेहार

: भाजपा नेताओं ने सचिवालय घेराव आंदोलन में लिया भाग समेत जिला की 2 खबरें
दूसरी खबर

बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीसी ने स्कूलों के समय में किया बदलाव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ddd-8.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> कक्षा 01 से लेकर कक्षा 05 तक की कक्षाएं सुबह 07 बजे से लेकर 12 बजे तक होंगी संचालित गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए अपने बच्चों का रखें विशेष ख्याल : उपायुक्त पलामू जिले में तापमान में वृद्धि के कारण अत्यधिक गर्मी देखी जा रही है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्देश जारी किया है. जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालय के समय में बदलाव किया गया है. उपायुक्त के निर्देशानुसार कक्षा 01 से लेकर कक्षा 05 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक ही स्कूलों का संचालन किया जाएगा. बाकी शेष कक्षाएं पूर्व की भांति निर्धारित समय पर ही संचालित होगी. कक्षा 01 से लेकर कक्षा 05 तक संचालन की यह अवधि अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील की है कि वे इस मौसम में जरूरी सावधानी बरतें और गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-health-and-wellness-center-workers-facing-water-problem/">हजारीबाग

: पानी की समस्या से जूझ रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही