Search

 
 
 

पलामू : घटिया सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

 

सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है : प्रदीप मेहता

Nilambar Pitambarpur: प्रखंड के पीपरा खुर्द पंचायत के ग्राम महरजा से जामुनडीह पंचायत को जोड़ने वाली लगभग 15 सौ फीट सड़क का निर्माण विधायक कोटे से कराई जा रही है. ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर घटिया किस्म का मोरम डाला जा रहा है. बारिश होने के बाद यह कीचड़ में तब्दील हो जाएगी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होगी. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचकर संवेदक व अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताया. मौके पर प्रदीप कुमार मेहता ने कहा कि विधायक फंड से बन रही सड़क से बेहतर तो पूर्व मुखिया द्वारा ही बनाई गई सड़क थी. सरकारी राशि की बंदरबाट की जा रही है. यह सड़क ग्रामीणों की परेशानी को और बढ़ायेगी. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की विभागीय जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग द्वारा जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो उक्त सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया जाएगा. पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि यह कार्य किस विभाग से कराया जा रहा है तथा इसकी लागत कितनी है यह भी जानकारी नहीं दी जा रही है. कार्यस्थल पर संवेदक द्वारा किसी प्रकार का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, इससे साबित होता है कि इस काम में लीपापोती की जा रही है. विरोध करने वालों में सतीश कुमार मेहता, अनुज कुमार मेहता, कुलदीप कुमार मेहता, नवीन मेहता, दीप नारायण मेहता, अजय मेहता, सौरव कुमार मेहता, नंदलाल मेहता, राहुल मेहता, पीयूष कुमार मेहता, वशिष्ठ कुमार मेहता, कमलेश कुमार, दिनेश भुइयां, गया दत्त सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-coordinator-of-the-school-ate-poison-the-condition-is-critical-the-head-was-accused-of-harassment/">पलामू

: स्कूल की संयोजिका ने खाया जहर, हालत नाजुक, मुखिया पर लगा प्रताड़ना का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही