Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ खोला मोर्चा

Shiv Shankar Paswan Palamu : पांकी में भीषण गर्मी से पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है. त्रस्त ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ विधायक के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. युवा समाजसेवी अजय कुमार विश्वकर्मा और पांकी पश्चिमी के पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सुमन पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपने मुहल्ले में पेयजल की समस्या को लेकर बैनर लगा दिया है. बैनर लगाकर सभी प्रतिनिधियों को क्षेत्र में घुसने पर पाबंदी लगा दी है. पूरा क्षेत्र ड्राई जोन बन चुका है. पानी के लिए अहले सुबह से लोग लाइन में लग जाते हैं. एक किलोमीटर दूर जाकर साइकिल या माथे पर ग्रामीण पानी लाते हैं. आलम यह है कि लोग पानी के अभाव में नहीं नहाते. इसे भी पढ़ें :ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-stabilizer-defective-somewhere-in-hmch-there-is-no-electricity-nearby/">ग्राउंड

रिपोर्ट : HMCH में बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई बंद, देर रात तड़पने लगी महिला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/PPPP-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

महिलाएं पूरे दिन पानी की व्यवस्था में ही लगी रहती है

खासतौर से महिलाएं दिन भर घर से बाहर जाकर पानी की व्यवस्था में ही लगी रहती है. एक माह पूर्व पांकी बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि टैंकर से मुहल्ले में पेयजल आपूर्ति कराया जायेगा लेकिन उनकी घोषणा हवा में ही रह गयी. राजू भुईया, अनिल भुईया, ललिता देवी, सुनिता देवी, संगीता देवी, विनय पासवान, वीरू पासवान, शमशाद अंसारी, भुलन मियां समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे और पानी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे.

सरकार ने फंड नहीं दिया- मुखिया पति

इस बाबत पांकी पश्चिमी पंचायत के मुखिया पति नेहाल अंसारी ने कहा कि उन्हें काफी अफसोस है कि लोग पेयजल समस्या से परेशान हैं. राज्य सरकार ने पंचायत में डीप बोरिंग के लिए मुखिया को फंड आवंटित नहीं किया है. पहाड़ी डाक बंगला एरिया ड्राई जोन है. भीषण गर्मी के कारण दिन प्रतिदिन जलस्तर नीचे जा रहा है. सरकार को पेयजल समस्या के निदान के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए. आज स्थिति यह है कि लोग सुबह से ही चापाकल पर पानी के लिए इंतजार करते रहते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/PPP-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-one-lakh-crore-schemes-received-for-the-development-of-santhalpargana-division-during-the-9-year-tenure-of-pm-modi-nishikant/">देवघर

:  पीएम मोदी के 9 वर्षीय कार्यकाल के दौरान संथालपरगना प्रमंडल के विकास के लिए मिली एक लाख करोड़ की योजनाएं- निशिकांत

दलित महिलाओं ने डीसी से लगाई गुहार

पांकी पहाड़ी डाक बंगला के सैकड़ों दलित समुदाय की महिलाओं ने पलामू उपायुक्त से पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है. चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर दो दिन के अंदर पानी की समस्या पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया तो बाध्य होकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही