Search

 
 
 

पलामू : समाजसेवी छवि बनाने की कोशिश कर रहे कुख्यात छवि वाले डब्ल्यू सिंह छह माह के लिए जिला बदर

पलामू जिला प्रशासन ने कुख्यात गौतम सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है.कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. आदेश के अनुसार 21 जुलाई  से 20 जनवरी, 2027 तक उसका पलामू जिले की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
 

Medininagar : पलामू जिला प्रशासन ने कुख्यात गौतम सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है.कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. जारी आदेश के अनुसार 21 जुलाई  से अगले 20 जनवरी, 2027 तक उसका पलामू जिले की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

 

जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई उसके विरुद्ध दर्ज मामलों एवं कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए की है.आदेश की अवधि के दौरान यदि वह बिना अनुमति जिले में प्रवेश करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

बताते चलें कि लंबे समय तक फरार रहने के बाद डब्लू सिंह ने पिछले वर्ष 17 अगस्त को तत्कालीन एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.जेल से बाहर आने के बाद डब्लू सिंह लगातार लोगों के बीच सामाजिक कार्यों के द्वारा सक्रिय रह रहा था.

 

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि पलामू पुलिस अपराध और रंगदारी पर पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रंगदारी, धमकी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.अपराधी चाहे जेल में या बाहर से यदि वह लोगों में भय का माहौल बना कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही